संदेश-प्रक्रिया ओवरव्यू

संदेश-प्रक्रिया में आप निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं:

  • जब आप अपने डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं तो अपने डिवाइस के सभी संदेशों को कंप्यूटर पर कॉपी करना.

  • आपके कंप्यूटर पर स्टोर किए गए संदेशों को पढ़ना.

  • अपने डिवाइस से संदेश मिटाने के बावजूद संदेशों की कॉपियों को कंप्यूटर पर बनाए रखना.

  • जब डिवाइस कंप्यूटर से कनेक्ट हो तो अपने डिवाइस से संदेशों को देखना.

  • व्यक्तिगत लोगों अथवा संपर्क समूहों को संदेश भेजना.

  • प्राप्त संदेशों का उत्तर देना और फॉरवर्ड करना.

  • अपने संदेशों को व्यवस्थित करना, उदाहरण के लिए, संदेशों को स्मार्ट समूहों में व्यवस्थित करके और संदेशों को मिटाकर.

  • आपके कंप्यूटर अथवा आपके डिवाइस पर स्टोर किए गए संदेशों को फिल्टर करके भेजे और प्राप्त किए गए संदेशों को आसानी से खोजना.

  • नए संदेशों का ट्रैक रखना:

    • शीर्ष नेवीगेशन बार में संदेश-प्रक्रिया के आइकॉन पर प्रदर्शित संख्या बताती है कि आपके डिवाइस पर कितने अपठित संदेश हैं.

    • नए प्राप्त संदेशों के लिए, टास्कबार के दूर दाएं छोर पर, Windows नॉटिफिकेशन एरिया में नॉटिफिकेशन प्रदर्शित किए जाते हैं.

 

यह भी देखें:

संदेश-प्रक्रिया खोलना

संदेश-प्रक्रिया ओवरव्यू